महाराजगंज, दिसम्बर 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में खून की कमी के पीड़ितों की संख्या कंट्रोल नहीं हो रही है। हर माह छह से अधिक एनेमिक (खून की कमी) पीड़ित मिल रहे हैं। इनमें आधे से अधिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। दिसंबर में सात लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सात ग्राम से कम मिला है। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। जिला अस्पताल में दिसंबर में 92 हजार मरीजों ने पैथॉलोजी जांच कराई है। इनमें 81 हजार ओपीडी में पहुंचे मरीजों ने डॉक्टर की सलाह पर पैथॉलोजी जांच कराया है। जबकि 11 हजार अस्पताल में भर्ती मरीजों की पैथॉलोजी जांच कराई गई है। इनमें सात मरीजों में सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन मिला है। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं को हाईरिस्क प्रिंग्नेंसी में रखा गया है। प्रसव के पूर्व इन महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.