बुलंदशहर, जनवरी 23 -- जिले के स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व एवं आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चंद्रबोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने देशभक्ति नाटकों के माध्यम से नेता जी के जीवन के बारे मकें बताया। नगर के रैनेसा स्कूल में बसंत पंचमी पर्व व नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा, प्रशासक वरुण शर्मा व प्रधानाचार्य अशोक माथुर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्रों ने हाथ जोड़कर मां सरस्वती से बुद्धि और मन की पवित्रता की कामना की। उप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सुभाष चंद्र बोस के बारे में बताया। नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी व नेता जी सुभाष चं...