किशनगंज, जून 21 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। कृषि प्रधान जिला किशनगंज में सबसे अधिक खेती धान खेती के लिए किसान तैयारी शुरू कर दी है। जून के अंतिम सप्ताह से जिले में धान रोपाई शुरू हो जाता है। इस वर्ष जिले में 88 हजार 781. 82 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। जानकारी अनुसार विभाग की ओर से यह लक्ष्य मोटे धान का ही माना जा रहा है जबकि बारीक कही जाने वाली बासमती किस्म की धान की ओर भी किसानों का रुझान है। धान की रोपाई से पूर्व किसान द्वारा धान का बिचड़ा छींटने का कार्य शुरू है। जोगा रोपाई वाली धान के लिए किसानों का बिचड़ा लगभग तैयार हो चुका है। वहीं नीचे वाली जमीन में धान रोपाई के लिए बिचड़ा छिंटाई की तैयारी जारी है। अब तक जिले में 71.41 प्रतिशत बिचड़ा छीटा गया है। कहीं कहीं रोपाई के लिए बिचड़ा तैयार है अब किसान रोपाई की तैयारी में जुटे हुए हैं।...