औरंगाबाद, दिसम्बर 29 -- औरंगाबाद जिले में धान खरीद की गति नहीं बढ़ पा रही है और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने की जुगत में लगे किसान परेशान हैं। एक तरफ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या लाखों में है तो धान बेचने वाले के लिए निबंधन कराने वाले किसानों की संख्या हजारों में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ एक लाख 78 हजार 672 किसानों को मिलता है। इसके आलोक में इसके आधे किसान भी धान की बिक्री के लिए निबंधन नहीं करा सके हैं। ऐसे में जो लक्ष्य मिला है, उसके अनुरूप धान की खरीद का काम आगे बढ़ना नामुमकिन लग रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक लाख 70 हजार 902 मीट्रिक टन धान की खरीद होनी है जो पूर्व में 2.65 लाख थी। दूसरी तरफ किसान, विभिन्न प्रक्रियाओं, पैक्सो...