खगडि़या, दिसम्बर 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में अब तक धान अधिप्राप्ति रफ्तार नहीं पकड़ी है। पहले मिलर व पैक्स अध्यक्षों के बीच तकरार के कारण खरीदारी की रफ्तार रु की हुई थी तो दो दिनों से बीसीओ के हड़ताल पर चले जाने के बाद सरकारी स्तर पर खरीदारी गति पकड़ने के साथ ही रुक गई। बताया जा रहा है कि गत 15 नवंबर को ही धान की खरीदारी की शुरुआत हुई, लेकिन अब तक 17 दिनों में सिर्फ 11 पैक्सों के द्वारा मात्र 39 किसानों से 283 एमटी ही धान की खरीदारी की जा सकी है। अब तक कितनी धान की हुई खरीदारी : जानकारी के अनुसार जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए 65 पैक्सों व दो व्यापार मंडल को आदेश निर्गत किया जा चुका है। हालांकि अभी सभी समितियों द्वारा धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। बताया जा रहा हे कि जिले के अलौली प्रखंड में अब तक 15 किसानों से अब तक 92 एमटी की ...