देवघर, दिसम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर धान क्रय का कार्य 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ है। ऐसे में धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए देवघर जिला अंतर्गत 42 पैक्सों का चयन किया गया है। साथ ही विभाग द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए देवघर जिला को धान क्रय का लक्ष्य तीन लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष किसानों से क्रय किए जानेवाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपए प्रति क्विंटल साधारण एवं 2389 रूपए प्रति क्विंटल ग्रेड 'ए' के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 81 रूपए की दर से बोनस भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में विभाग द्वारा धान क्रय का लक्ष्य दो लाख नब्बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.