गया, जून 23 -- जिले में रुक-रुककर हो रही लगातार वर्षा के बीच धान के बिचड़े की बोआई में तेजी आयी है। वर्षा के साथ जिले में निर्धारत लक्ष्य के करीब 45 फीसदी धान का बिचड़ा खेतों में गिराया गया है। गया जी जिले में सर्वाधिक आद्रा नक्षत्र में धान के बिचड़े की बुआई होती है। 22 जून को आद्रा नक्षत्र प्रवेश किया है। आद्रा नक्षत्र छह जुलाई तक रहेगा। इस नक्षत्र में निर्धारित लक्ष्य के करीब शत-प्रतिशत धान का बिचड़ा किसान अपने खेतों में गिर देंगे। जिले में करीब आठ हजार 5 सौ हेक्टेयर में धान के बिचड़े की बुआई का लक्ष्य निर्धारित है। तैयार धान के बिचड़े से जिले के करीब एक लाख 50 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अमरेश सिंह, कमलेश शर्मा, मृत्युंजय कुमार, योगेश यादव आदि किसानों का कहना है कि वर्षा से नदी, नहर के माध्यम में पानी...