लोहरदगा, दिसम्बर 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को राहत देते हुए प्रशासन की ओर से जिले के सात प्रखंडों के 21 लैम्प्स और चार एफपीओ सहित कुल 25 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों का संचालन लैम्पस और पैक्स के माध्यम से किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। खरीद केंद्रों पर तौल कांटा, बोरा, नमी मापक यंत्र, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य ढाई लाख टन रखा गया है। जबकि पिछले वर्ष जिले में डेढ़ लाख टन धान खरीद का लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.