सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरकार के द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक के बिक्री एवं उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध के बाद सब्जी सहित फल, किराना आदि दुकानों में कैरीबैग के रुप में इस्तमाल किए जाने वाले प्लास्टिक थैला, शादी विवाह एवं पार्टियो में उपयोग होने वाले डिस्पोजल गिलास, थर्माकोल से बने प्लेट एवं अन्य उत्पाद सभी का उपयोग और बिक्री प्रतिबंधित हो गया है। इसके बाद भी जिले में सरकार के निर्देश का कोई असर नजर नहीं आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बाजारो में प्लास्टिक का उपयोग भी हुआ और दुकानों में प्लास्टिक उत्पाद बिकते भी नजर आए। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में लोग अपने आदत के अनुसार बिना थैला लिए ही सब्जी लाने गए थे। जिसके कारण सब्जी बिक्रेताओं को मजबुरन सब्जी के साथ प्लास्टिक देना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.