गया, जून 25 -- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम गया जी डिपो से जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। बसें गया जी जिले में लोकल स्तर पर चलेंगी, ताकि गांव के लोगों को जिला मुख्यालय से सीधा आवागमन का संपर्क जोड़ा जा सके। बसों के परिचालन रूट के निर्धारण को लेकर बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बसों के परिचालन रूट के निर्धारण पर चर्चा हुई। साथ ही महिला यात्रियों के लिए परिचालित हो रही पिंक बस सेवा का महिलाओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा सुविधा लेने के लिए शहर में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। नवादा और औरंगाबाद डिपो को दो-दो पिंक बस उपलब्ध करायी जानी है। वर्तमान में गया जी शहर में महिला यात्रियों के लिए दो पिंक बस चल रही हैं। गया जी-न...