मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में अभियान शुरू होगा। आगामी 2-6 फरवरी तक तीसरे चरण के लिए कैंप मोड में किसानों की फॉरमर रजिस्ट्री कर फॉर्मर्स आईडी जेनरेट किया जाएगा। इसको लेकर जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने निर्देश दिया है। जिले में दो चरण में 1 लाख 2 हजार किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लिया गया है। तीसरे चरण की तैयारी की गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुक किसानों की फॉर्मर्स आईडी बनाना है। इसके लिए आयोजित होने वाले कैंप में आधार कार्ड,मोबाइल नम्बर व स्वयं के नाम से भूमि की जमाबंदी के साथ किसान भाग लेंगे। किसान स्वयं भी फॉर्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर फॉर्मर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब...