सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन, कार्यक्रम से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक वेक्टर जनित रोग है जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से पनपता है। इससे व्यक्ति के हाथी पाँव हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिले के सिमडेगा, कोलेबिरा, जलडेगा और कुरडेग प्रखंड चिंहित है। साथ ही पाकरटांड़, केरसई, बांसजोर प्रखंडों में भी दवाई खिलाई जाएगी। वयस्क व्यक्ति को डीईसी की तीन गोली, इभरमेकट्रीन की तीन गोली तथा एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी। 10 फरवरी से 9 बजे सुबह से लेकर शाम के तीन बजे तक जिले के 730 केन्दों में दवा खिलाई जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.