सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरौली प्रखंड के बलहूं गांव में नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। गन्ना विभाग ने स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर करीब 83 एकड़ (83 बीघा, 15 कट्ठा) जमीन का चयन किया है। इसका आधिकारिक प्रस्ताव अब मुख्यालय भेजने की तैयारी है। हाल ही में गन्न विकास के सहायक निदेशक रजनीश कुमार गीरापु की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में एक दर्जन से अधिक किसानों ने स्वेच्छा से अपनी सहमति दी। बैठक में जमीन के कागजात के साथ-साथ विकास के तीन मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें चीनी मिल की स्थापना के साथ चिन्हित जमीन पर आधुनिक मिल लगाने के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार, मिल के साथ-साथ सहायक इकाइयों के रूप में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.