संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तेजी से हेपेटाइटिस के रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे जांच बढ़ती जा रही है, जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच की मुकम्मल सुविधा है। इससे संक्रमित मरीज पाए जाने पर उन मरीजों का वायरल लोड की जांच हो रही और उनका इलाज किया जा रहा है। जिले में लीवर के संक्रमित मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जांच के बाद पता चलता है कि लीवर किन कारणों से संक्रमित हुआ है। लीवर के संक्रमण में हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी वायरस का पाया जाता है। इसमें भी हेपेटाइटिस सी अधिक खतरनाक है। हेपेटाइटिस सी का संक्रमण कहीं न कहीं कैंसर की ओर इशारा करता है। यही कारण है कि अब हेपेटाइटिस बी और सी की जांच कराई जा रही है। लोगों की जांच के लिए जगह-जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.