सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अभी भी तीन लाख से अधिक बच्चों के अपार कार्ड नहीं बने हैं। कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं होने व स्कूलों की कम दिलचस्पी के कारण यह स्थिति है, जहां लगभग आधे छात्रों का ही अपार आईडी बन पाया है, जबकि कुल 5 लाख से ज्यादा नामांकित बच्चों में से अभी भी बड़ी संख्या में बच्चों का अपार कार्ड बनना बाकी है। इससे शिक्षा मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण पहल में बाधा आ रही है। दिसंबर 2024 से अभियान शुरू होने के बावजूद, दिसंबर 2025 तक 2 लाख 56 हजार 386 छात्र-छात्राओं का ही अपार कार्ड बन पाया है। बहरहाल, इस संदर्भ में मुख्यालय का निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला स्तर पर एक बार फिर अपार कार्ड बनाने की दिशा में तेजी आ गई है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, जिले में सरकारी व निजी स्कूल के जिन छात्र-छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.