मोतिहारी, नवम्बर 19 -- मोतिहारी। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू है। जिले में 5 लाख 69 हजार 868 डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरूद्ध 4 लाख 32 हजार 282 का सर्वे पूरा कर लिया गया है। 1 लाख 37 हजार 584 डिजिटल क्रॉप सर्वे पेंडिंग है। जिले में डिजिटपल क्रॉप सर्वे का कार्य 75.9 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। डीएओ के द्वारा सर्वे कार्य पूरा करने को लेकर निर्देश दिया है। जिले के 27 ब्लॉक में लक्ष्य के अनुसार हुआ डिजिटल सर्वे : जिले के सभी 27 प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें विभिन्न प्रखंडों में सर्वे का कार्य पूरा किया गया है। इसमें आदापुर में 27215 में 23167, अरेराज में 30088 में 16369, बंजरिया में 12559 में 10412, चकिया में 42988 में 31219, चिरैया में 26980 में 21724, ढाका में 49173 में 36447, घोड़ासहन में 9...