सीवान, अप्रैल 11 -- महाराजगंज/ दरौंदा, हिटी। जिले में ठनका गिरने से गुरुवार को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में थानाक्षेत्र के पोखरा पंचायत के सरैया मठिया गांव में ठनका गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव के हरेराम गिरी का 45 वर्षीय पुत्र राकेश गिरी उर्फ बुधन गिरी थे। वे सेंटरिंग मिस्त्री का काम करते थे। आसमान में उमड़ते बादल को देख मृतक घर लौट आए थे। घटना के समय वे दरवाजे पर सेंटरिंग के समान को बारिश से भींगने से बचाव को ले ढक रहे थे। तबतक अचानक उनके ऊपर ठनका गिर गया। ठनका गिरने के बाद उसकी चपटे में आकर सैटरिंग मिस्त्री बुरी तरह झुलस गए। झुलसे सेंटरिंग मिस्त्री को आनन फानन में परिजन अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की टीम ने राकेश गिरी को देखते ही मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.