कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड की चुभन से लोगों को आंशिक राहत मिलने लगी है। अगले 24 घंटे के दौरान जहां रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, वहीं दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर यथावत बना रहेगा। सुबह और देर शाम हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा। हांलांकि बुधवार को सबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पछुआ हवा दोगुनी रफ्तार से चलेगी। हवा की गति बढ़ने से सुबह-शाम ठंड का असर महसूस किया जा सकता है, हालांकि दोपहर के समय तापमान सामान्य बना रहेगा। उन्होंने बताया कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे धूप का असर दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.