सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सीतामढ़ी। जिले में शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घना कोहरा और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कुछ देर के लिए धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार सुबह से फिर घना कोहरा छा गया। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड को और भयावह बना दिया है। जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, बाजार में सन्नाटा : ठंड की चपेट में जिले का पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या न के बराबर है। दुकानदार बताते हैं कि ठंड के कारण लोग घरों से नहीं निकलना चाह रहे। खासकर महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.