सीवान, दिसम्बर 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में ठंड अपने असर दिखाने लगी है। मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। सुबह और शाम के समय तेज सर्द हवाओं के कारण लोगों को खासा ठंड महसूस हो रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले में सुबह के समय कोहरे की चादर छाने से विजिबिलिटी कम हो रही है। इसके कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर में धूप तो निकल रही है, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते कनकनी बनी हुई है। इससे लोग राहत महसूस नहीं कर पा रहे। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के लगातार चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.