मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सरकार के बजट सत्र में जिला में ट्रामा सेंटर खोलने के निर्णय से काफी राहत मिलेगी। कहने को जिला के हाईवे पर कुछ ट्रामा सेंटर निजी डॉक्टरों ने खोल रखा है। मगर इसमें अधिकांश ट्रामा सेंटर में सुविधा नहीं होने के कारण यह ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर बन कर रह गया है। जिसके चलते गंभीर मरीज हायर सेंटर पहुंचते पहुंचते दम तोड़ देते हैं। सदर अस्पताल के आंकड़ों पर ध्यान दें तो हर रोज रोड दुर्घटना में आधे दर्जन के करीब जख्मी इलाज के लिए आते हैं मगर यहां भी पूरी सुविधा नहीं होने पर गंभीर जख्मी को रेफर ही किया जाता है। हाईवे पर हुए दुर्घटना में गंभीर ज़ख्मी का तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर नहीं होने से इलाज के अभाव में मौत भी हो जाती है । इस संबंध में जिला के वरिष्ठ डॉक्टर यूएस पाठक ने बताया कि ट्रामा सेंटर खोलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.