औरंगाबाद, सितम्बर 12 -- जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य को डिजिटल बनाने के लिए दिए गए टैबलेट का रजिस्ट्रेशन अभियान सुस्त गति से चल रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 23 सौ स्कूलों में से 1588 स्कूलों ने टैबलेट रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। वहीं 579 स्कूल आंशिक रूप से और 133 स्कूलों ने अब तक प्रक्रिया शुरू ही नहीं की है। कुल 4840 टैबलेट स्कूलों को दिए गए थे, जिनमें से 3956 का ही ई-शिक्षाकोष पर पंजीकरण हो सका है। यानी केवल 82 प्रतिशत टैबलेट ही अब तक दर्ज हो पाए हैं। हसपुरा प्रखंड ने इस अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां कुल 131 स्कूलों में से 120 स्कूलों ने पूरी तरह टैबलेट रजिस्ट्रेशन कर लिया है। प्रखंड को दिए गए 277 टैबलेट में से 264 का पंजीकरण हो चुका है, जो 95 प्रतिशत है। कुटुंबा और दाउदनगर भी 90-90 प...