मोतिहारी, जुलाई 15 -- मोतिहारी, हिंदुस्तान संवाददाता। विगत कई हफ्ते से भीषण गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों को सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने से काफी राहत मिली है। जिले में हल्की आंधी के साथ आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। इसके साथ जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत तो मिली। लेकिन इससे इतर खरीफ खेती के लिए बारिश संजीवनी का काम कर गई। धान की रोपनी की रफ्तार बारिश के अभाव में सुस्त पड़ गई थी। किसान निजी सिंचाई व्यवस्था से छिटपुट रूप से धान की रोपनी में जुटे थे। जो किसान धान की रोपनी कर चुके थे,वे धान की रोप बचाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। किसानों के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश खरीफ खेती के लिए सोना समान रही। जिले में मात्र 40 प्रतिशत हुई है धान की रोपनी : कृषि विभाग के अनुसार जिले म...