गोपालगंज, अप्रैल 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विगत वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि को शत प्रतिशत खर्च करने में असफल रहा । कृषि विभाग सात योजनाओं के लिए आवंटित राशि का 84.9 फीसदी ही राशि खर्च सका। शेष 15.1 प्रतिशत की राशि सरेंडर हो गई। सबसे बदतर स्थिति जैविक प्रोत्साहन योजना की रही। जिसमें महज 17.4 प्रतिशत ही राशि खर्च करने में विभाग को सफलता मिली। हालांकि ई किसान भवन तथा पंचायत कृषि कार्यालय के संचालन पर आवंटित राशि सौ प्रतिशत खर्च करने में विभाग सफल रहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गोपालगंज जिले में खेती किसानी संबंधी योजना तथा अन्य खर्च की कुल 10 योजनाओं के लिए जिले को 1136.09 लाख की स्वीकृत की गई थी। जिसमें 1046.28 लाख की राशि आवंटित हुई। आवंटित राशि में 939. 61 लाख रुपए की राशि विभाग ने खर्च किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.