बिजनौर, अक्टूबर 29 -- गंगा किनारे के गांवों के साथ जिले भर में जैविक खेती कराने पर जोर दिया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल और विरल रखने के लिए जिले में इस पहल पर काम हो रहा है। अफसरों का प्रयास है कि जिले में युद्ध स्तर पर प्राकृतिक खेती हो। कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से जमीन बंजर हो रही है। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए ताकि रसायनों का फसलों पर प्रयोग कम हो सकें। गंगा किनारे के करीब 21 गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ जिले भर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक जैविक उत्पाद तैयार हो और जिले के लोग स्वस्थ रहे। कृषि विभाग किसानों को जागरुक कर रहा है कि जैविक खेती करने से काफी लाभ होता है। जैविक उत्पाद महं...