पीलीभीत, जुलाई 6 -- पीलीभीत, संवाददाता। एक मई से जिले भर में गन्ना सर्वे का काम शुरू किया गया था, जो अब पूरा कर लिया गया है। सर्वे कार्य के लिए गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिलों की 145 सर्किल बनायीं गयी थी। 30 जून 2025 तक गन्ना सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान 2.36 किसानों के 5.02 लाख प्लॉटों का गन्ना सर्वे किया गया। गन्ना क्षेत्रफल इस वर्ष 1.07 लाख हे. दर्ज किया गया है जो कि विगत वर्ष के बराबर है। सर्वे के बाद ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 20 जुलाई से 30 अगस्त 2025 तक ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन का कार्य किया जायेगा। यह कार्य चीनी मिल एवं गन्ना विकास विभाग के गन्ना पर्यवेक्षको द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। गांव के सार्वजानिक स्थल पर प्लॉटवार गन्ना सर्वेक्षण, किस्मवार गन्ना क्षेत्रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.