मोतिहारी, जुलाई 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मोतिहारी प्रखंड के लखौरा, पताही प्रखंड, बनकटवा व छौड़ादानो प्रखंडों में बारिश की कमी से भू गर्भीय जलस्तर नीचे जा रहा है। इससे हैंड पंप सूखने की समस्या सामने आ रही है। जिले के पताही ब्लॉक क्षेत्र में भू गर्भीय जलस्तर नीचे जाने की अधिक समस्या आई है। हैंड पंप सूखने से पेयजल की समस्या खड़ी होने लगी है। मोतिहारी प्रखंड के लखौरा क्षेत्र में भी समस्या है। इसके अलावा छौड़ादानो ब्लॉक में छिटपुट रूप से हैंड पंप सूखने की समस्या आ रही है। बनकटवा प्रखंड के गोला पकड़िया पंचायत में भी भू गर्भीय जलस्तर नीचे जाने से हैंड पंप सूखने की वजह बताई जा रही है। जिले में मानसून के ब्रेक करने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। अधिक गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि होने से भू गर्भीय जलस्तर नीचे जाने लगा है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.