पाकुड़, मार्च 17 -- पाकुड़। हिटी जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार को मनाया गया। चहुंओर रंग और गुलाल उड़े। मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं की टोली ने विभिन्न गांवों में जाकर अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। होली का इंतजार लोग गुरुवार से ही कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद से शनिवार तक लोग अपने-अपने घरों में परिवार के साथ होली खेलकर खुशियां मनाया। अबीर, गुलाल व रंगों के फुहार व उमंग से सभी लोग सराबोर रहे। शुक्रवार दोपहर के बाद से ही जगह-जगह रंग की बौछारें शुरू हो गई। छोटे, बड़े, नौजवान, बुजुर्ग सभी पर रंगों की मस्ती छाई रही। राह चलते लोगों पर फागुनी रंगों की बौछारें, हंसी, ठिठोली, प्यार, उमंग, मौज मस्ती का उल्लास चारों ओर छाया रहा। इधर कालिकापुर दुर्गा मंदिर परिसर में समाज सेवी सबरी पाल ने शुक्रवार को होली पर्व के मौके पर गुलाल ल...