आजमगढ़, सितम्बर 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में आयुष्मान योजना से छह सालों में 1.22 लाख लोगों को उपचार मिला है। करीब पांच सौ से अधिक बीमारी से पीड़ित लोगों ने उपचार कराया। आयुष्मान योजना से इलाज के अभाव में मरने वालो की संख्या में कमी आयी है। जरूरत मंद को बेहतर उपचार मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड और उपचार के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। आयुष्मान कार्ड से उपचार करने में सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल आगे हैं। सरकारी अस्पतालों में राजकीय मेडिकल कालेज पहले स्थान पर और जिला महिला अस्पताल दूसरे स्थान पर है। जनपद में 10 लाख 37 हजार 623 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य था। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के प्रयास से जनपद में लक्ष्य से अधिक 11 लाख 82 हजार 772 लोगों का आयुष्मान कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.