सासाराम, सितम्बर 27 -- सासाराम। जिले में छह अक्टूबर से कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटी है। वहीं शनिवार को जिला कुष्ठ निवारण विभाग में बैठक की गई। जिसमें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए छह से 15 अक्टूबर तक जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके दौरान कई गतिविधियां की जाएगी। डोर टू डोर कुष्ठ मरीजों का सर्वे होगा। संदिग्ध मिलने पर तत्काल जांच व इलाज करायी जाएगी। अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, वॉलिन्टियरों आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्द...