मधुबनी, मार्च 6 -- मधेपुर,निज संवाददाता। जिले के झंझारपुर विधानसभा के चार स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प होगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों का भवन निर्माण होगा। जिससे लोगों की स्वास्थ्य सुविधा सुलभ होगी। मधेपुर प्रखंड के एडिशनल पीएचसी भीठ-भगवानपुर तथा हेल्थ सब सेंटर खजुरा, लखनौर प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र कैथिनियां तथा झंझारपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमादपट्टी के भवन के बहुरेंगे दिन। इन चार स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा की पहल पर नये भवन निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें झंझारपुर विधानसभा में पड़ने वाले मधेपुर प्रखंड के दो, लखनौर प्रखंड के एक तथा झंझारपुर प्रखंड के एक स्वास्थ्य केंद्र का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.