भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा कुल चार केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 793 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर अल्पसंख्यक विभाग द्वारा तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। परीक्षा को कड़ाई से कराने के लिए अधिकारी भी नामित होंगे। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ से चौदह फरवरी तक चलेगा। परीक्षा को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों को निर्धारित कर दी गई है। मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर भदोही में 143, मदरसा प्राइमरी इस्लाह पचभैया भदोही में 215, मदरसा दारुल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज में 261 एवं मदरसा जामिया साबिरा गर्ल्स कालेज ज्ञानपुर में 174 समेत कुल 793 परीक्षार्थी शामिल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.