मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। जिले में बुधवार शाम माह-ए-रमजान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ गुरुवार से शुरू हो गई। चांद दिखते ही धार्मिक उत्साह, संवेदना और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और 19 फरवरी से रमजान का पहला रोजा रखने की तैयारी शुरू कर दी। शहर और आसपास के इलाकों में चांद नजर आते ही लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखा गया। मस्जिदों के पास उत्सवी माहौल रहा। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि शाबान का महीना 29 दिनों में पूरा हो गया है और गुरुवार से पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान आत्मसंयम, सब्र और इंसानियत का महीना है। रोजा रखने से इंसान को भूख-प्यास का एहसास होता है और वह जरूरतमंदों की तकलीफ समझ पाता है। इन्होंने लोगों से अपील की कि इस पाक महीने में फिज...