सिमडेगा, जुलाई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक जुलाई से मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की जा रही है। 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सात अक्टूबर तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटना, वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, शेख बाउंस,वाणिज्यक विभाग, उपभोक्ता सेवा,ऋण वसूली जैसे मामलों का समाधान आपसी समझ के जरिए मध्यस्थता पद्धति से किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने की। बैठक में सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि मध्यस्थता न्यायपालिका पर बोझ कम करने और आम...