बस्ती, दिसम्बर 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसपी अभिनंदन के आदेश पर जिलेभर में रविवार को ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वाहनों का चालान करते हुए उन्हें चेतावनी भी दी गई। बता दें कि बीते दोनों ओवरलोड वाहन से हुए हादसे में मासूम लोगों की मौत के बाद से पुलिस प्रशासन ने ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। रविवार को अभियान के दौरान 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। एएसपी श्यामकांत प्रतिदिन इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस बल ने हड़िया चौकी पर विशेष रूप से ओवरलोडिंग व ओवर हाइट गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों की जांच की। इस दौरान मानकविहीन मिले वाहनों का चालान किया गया। सीओ कलवारी संजय सिंह की अगुवाई में दुबौलिया पुलिस बल ने रामजानकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.