हजारीबाग, अगस्त 4 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में चल रहे मोबाइल वेटरनरी वैन यूनिट मे कार्यरत एक दर्जन पायलेट पारावेट और एक डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। उनकी हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण टोलफ्री नंबर 1862 नंबर पर इलाज बंद हो गया है। जिले में डोर टू डोर पशु चिकित्सा सेवा प्रभावित हुई है। हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने शनिवार को अपने मांगों को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर न्यूट्रल तुर्की से मिलने पहुंचे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि वेतन और उनकी मांग जायज है। लेकिन उनकी नियुक्ति राज्य मुख्यालय से आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से की गई है। आउटसोर्सिंग कंपनी कार्यक्रम की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कर रहा है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन अपने मन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.