सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फरवरी 2026 से खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए निःशुल्क टीकाकरण का छठा चरण शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर गौ व भैंस प्रजाति के योग्य पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण का 100 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य 2025-30 तक पशुओं को एफएमडी से मुक्त करना व दूध उत्पादन बढ़ाना। अभियान के तहत सरकारी व निजी टीकाकर्मी घर-घर जाकर 4 महीने से अधिक आयु के पशुओं को नि:शुल्क टीका लगा रहे हैं। साथ ही पशुओं का ईयर-टैगिंग कर डेटा को विभागीय पोर्टल पर अपलोड भी किया जा रहा है। इस दौरान बताया जा रहा कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला पशुपालन कार्यालय से संपर्क करें। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिले के सभी 19 प्रखंडों में भ्रम...