मिर्जापुर, जनवरी 30 -- जमालपुर। ईंट को पकाने के लिए भट्ठा मालिकों को अब महंगा कोयला खरीदने या लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस काम के लिए अब पशु आश्रय स्थल से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का उपयोग किया जाएगा। इस पहल से जहां ईंट-भट्ठों को जलाने के लिए पेड़ों के कटान पर रोक लगेगी, वहीं पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की पहल पर जमालपुर ब्लाक के समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ग्राम पंचायत भाईपुर कला के महादेव आजीविका समूह की महिलाओं को गोबर से लाठी बनाने की मशीन मुहैया कराई गई है। बीडीओ रक्षिता सिंह ने गोबर से लट्ठ बनाने के कार्य का शुभारंभ करा दिया है। समूह की महिलाएं शीघ्र ही गोबर से लट्ठ तैयार कर ईंट भट्ठों की आपूर्ति करेंगी। जिले के पशु आश्रय स्थलों में पलने वाले निराश्रित पशुओं का गोबर का उपयोग नहीं हो पा...