नोएडा, अक्टूबर 30 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गलत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते साल यातायात पुलिस ने गलत दिशा में वाहन दौड़ाने के कारण 1.71 लाख से अधिक चालान किए हैं। यह संख्या वर्ष 2023 की तुलना में दस फीसदी अधिक है। इस साल भी सितंबर में चालान की संख्या काफी अधिक है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने 157310 चालान किए गए थे। इसमें सबसे ज्यादा 21372 चालान मई में किए गए थे। वहीं, वर्ष 2024 में 171747 चालान किए गए थे। इसमें सबसे अधिक 17944 चालान अप्रैल में किए गए थे। इस साल सितंबर तक 159788 वाहनों के चालान किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 21717 चालान मई में किए गए हैं। डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीण रंजन ने कहा कि गलत दिशा में वाहन दौड़ाने से चालक न सिर्फ अपनी बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.