बांका, फरवरी 14 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में फरवरी माह की शुरूआत होते ही गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। गुरूवार को यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के करीब थी। ऐसे में यहां के जल स्त्रोत अभी से ही अपना दम तोडने लगे हैं। यहां की नदियों व नहरों के साथ ही तालाब, आहर व पईन सूखने लगे हैं। जिससे यहां गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेजयल संकट गहराने लगा है। वहीं, क्षेत्र में रबी फसलों की सिंचाई में भी परेशानी बढ गईहै। क्षेत्र के किसान रबी फसलों की सिंचाई के लिए वैकल्पिक संसाधनों को अपना रहे हैं। इससे रबी फसल की खेती में उनका लागत दर बढता जा रहा है और मुनाफा घट रहा है। जिसकी सबसे बडी वजह जिले की नदियों से अनवरत की जा रही बालू का खनन है। यहां की नदियों से जारी बालू के खनन से भूजल स्तर की की दूरी बढती जा रही है। यहां नदियों की बढती भू जल ...