कटिहार, मई 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार और आसपास के इलाके में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि संभव है। इस दौरान पुरवा हवा का प्रवाह बना रहेगा, जिससे उमस और अधिक परेशान कर सकती है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, रविवार को 8-18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं, जो नमी बढ़ाने का प्रमुख कारण है। फिलहाल आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन में तेज धूप और रात में गर्म हवा का असर जारी रहेगा। पुरवा हवा चलने से तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.