मुंगेर, सितम्बर 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में 05 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी। केन्द्रीय जल आयोग से शुक्रवार को मिले आंकड़े के मुताबिक शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 39.25 सेमी था। गुरुवार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 39.20 सेमी था। गौर किया जाय तो गंगा अपने खतरनाक स्तर से महज 8 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, क्योंकि मुंगेर में गंगा का डेंजर लेवल 39.33 सेमी है। यदि बढ़ने की रफ्तार यही रही तो एक बार फिर गंगा का पानी मुंगेर के शहरी इलाकों में प्रवेश कर जायेगा। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त माह में गंगा का पानी शहर के कई मोहल्लों में प्रवेश कर गया था जो कई दिनों तक मौजूद रहा। सड़कों पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.