चंदौली, अगस्त 7 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बाढ़ का संकट बरकरार है। गंगा के जलस्तर में बुधवार की सुबह छह बजे से घटाव शुरू हो गया है लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां अब भी कम नहीं हुई है। गांव से लेकर घरों तक पानी भरा हुआ है। निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। घटाव धीरे-धीरे होने से कई गांव घिरे हुए है। वहीं कई मार्गों पर पानी भरने से गांवों का संपर्क मार्ग कटा हुआ है। बाढ़ से चारा डूब गया है, इससे पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार की शाम तक पानी और कम होने से कुछ राहत मिलेगी। जिले में गंगा का घटाव दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो रहा है। बुधवार की रात आठ बजे तक 71.98 मीटर दर्ज किया गया है। जो गंगा के खतरा बिंदु 71.26 से 7...