मिर्जापुर, जुलाई 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में तीन सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाके के लोग संभावित बाढ़ को लेकर काफी परेशान है। खासकर किसानों को चिंता सता रही है कि यदि इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो उनकी खरीफ की फसल बाढ़ में डूब जाएगी। इससे किसानों को भारी क्षति होगी। जिले में गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रहे वृद्धि से तटवर्ती इलाके के करीब दो सौ गांवों के सीवान में बोई गई खरीफ की फसलों को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है। इनमें सदर तहसील के छानबे, कोन, मझवां और पहाड़ी ब्लाक के गांव शामिल है। इसके अलावा चुनार तहसील के सीखड़ और नरायनपुर ब्लाक के सौ से अधिक गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में है। बीते 24 घंटे में गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.