प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज। कलेक्ट्रेट में सोमवार को बीजेपी के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र के प्रवीण श्रीवास्तव ने खाद की समस्या को लेकर एडीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें बताया कि जिले में खाद के संकट से किसान जूझ रहे है। मौजूदा समय में धान की खेती करने वाले किसानों को यूरिया की जरूरत होती है। लेकिन सहकारी समिति और निजी दुकानों पर खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। मजबूरन किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर है। खुलेआम कालाबाजारी हो रही है और समय से किसानों को यूरिया नहीं मिली तो पैदावार एक चौथाई हो जाएगी। वहीं, अगले माह के प्रथम सप्ताह से आलू की खेती की शुरुआत हो जाएगी जिसके लिए डीएपी और पोटाश भी अत्यधिक मात्रा में लगेगी। खाद की किल्लत अगर ऐसे ही बनी रही तो आलू किसानों के सामने गहरा संकट छा जाएगा। गंगा पार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.