औरंगाबाद, फरवरी 12 -- जिले में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं और प्रोत्साहन पैकेज संचालित किए जा रहे हैं, इसके बावजूद खपत के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पा रहा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार रबी 2020-21 में 48,410 हेक्टेयर में दलहन की खेती हुई थी, जो 2021-22 में घटकर 32,629.70 हेक्टेयर रह गई। इसके बाद रकबा में लगातार वृद्धि दर्ज की गई और 2022-23 में 41,213.05 हेक्टेयर, 2023-24 में 52,625.19 हेक्टेयर तथा 2024-25 में 55,200.47 हेक्टेयर में खेती हुई। वर्ष 2025-26 में अनुमानित रकबा 55,250 हेक्टेयर आंका गया है। विभाग इसे सकारात्मक संकेत मान रहा है, लेकिन औसत उत्पादकता में गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है। पहले जहां प्रति हेक्टेयर औसत उपज 9 से 10 क्विंटल थी, वह अब घटकर 7 से 8 क्विंटल रह गई है। जिले में चना, मसू...