भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले में इधर तीन दिनों से कोहरे की आमद बनी थी। जिसका क्रम सोमवार को छंट गया। दोपहर में आकाश मंडल में बादलों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। आगामी एक दो दिनों में बूदाबांदी के आसार है। उधर, मौसम में रह-रहकर हो रहे बदलाव के कारण लोग तेजी के साथ बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार देखी जा रही है। बता दें कि इस साल ठंड एक माह से ज्यादा समय तक अच्छी पड़ी। गत दिनों मौसम साफ होने के कारण लोगों को राहत मिली थी। इस बीच, सूबे के अन्य जनपदों में बरसात एवं बर्फबारी के कारण एक बार फिर मौसम बदला। इसके कारण तीन दिनों तक कोहरे का असर देखा गया। इतना ही नहीं, रात का तापमान भी सात से आठ डिग्री तक आ गया था। सोमवार की सुबह कोहरे का असर न के बराबर रहा। दोपहर में 11 बजे के बाद बादलों की आमद हुई। इसके क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.