पूर्णिया, दिसम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत पिछले दिनों जिले में घर घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया था। दस दिनों तक चलाए गए रोगी खोज अभियान में 2118 संदिग्धों की पहचान की गई थी। अब इन संदिग्ध रोगी की कन्फर्म जांच में 69 नए रोगी की पहचान हुई है। कुष्ठ विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट पिंटू कुमार ने बताया कि जिले में दस दिनों तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2983 सर्च टीम लगाए गए थे। अभियान के दौरान सर्च टीम ने 67 हजार 801 घर का भ्रमण किया। इस क्षेत्र भ्रमण में 31 लाख 50 हजार 87 लोगों को कवर किया गया था। इनमें कुल दो हजार से अधिक संदिग्ध की पहचान की गई है। इन संदिग्ध रोगी की कन्फर्म जांच में 69 नए कुष्ठ रोगी की पहचान की गई है। इस नए रोगी की पहचान के बाद सभी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.