धनबाद, जून 12 -- धनबाद/तोपचांची, हिटी। धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से किसानों के बीच धान के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। अबतक 1250 क्विंटल बीज धनबाद पहुंचा है, जो 46 पैक्सों के माध्यम से बंटेगा। हिन्दुस्तान अखबार ने 10 जून के संस्करण में बोले धनबाद में किसानों के साथ संवाद में धान के बीज वितरण में देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। रोहिणी नक्षत्र बीतने के बाद भी धान के बीज का वितरण नहीं होने पर किसानों ने चिंता जताई थी। हिन्दुस्तान में खबर छपने के दो दिन बाद ही धनबाद में बीज वितरण शुरू हो गया है। तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा में बुधवार को ब्राह्मणडीहा पैक्स में किसानों के बीच धान का बीज वितरित किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बीज का वितरण किया। साथ ही किसानों को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.