औरंगाबाद, जनवरी 10 -- किसानों को डिजिटल पहचान से आच्छादित करने की दिशा में अंतर्गत जिले में फार्मर रजिस्ट्री- किसान की डिजिटल पहचान अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत 6 जनवरी से 10 जनवरी तक शिविर आयोजित किए जाने थे, जिसे किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिन बढ़ाकर 11 जनवरी तक विस्तारित कर दिया गया है। द्वितीय चरण के अंतर्गत 18 जनवरी से 21 जनवरी तक शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। शनिवार को औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा स्थलों पर जाकर नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। सभी प्रखंडों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.